फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक सुबह टहलने निकली महिला के कान से कुंडल छीन कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला में सोमवार सुबह घर से गली में टहलने निकली महिला के कान का कुंडल छीन कर बाइक सवार युवक फरार हो गया। जहां महिला घूम रही थी, वहीं पर ब्लाक प्रमुख का आवास है। पीड़ित के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर के बैंक कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार सुबह छह बजे उनकी 62 वर्षीय मां सरोज देवी घर से टहलने निकली थीं। वह गली में ब्लॉक प्रमुख के आवास सामने पहुंची थीं। इस दौरान बाइक सवार युवक आया। तभी बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारा और सोने का कुंडल छीन कर फरार हो गया। उनके शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी का पीछा किया, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक ओझल हो गयाथा। घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए। पंकज शर्मा थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की तहरीर दी। शहर में बढ़ रही कुंडल छिनने, चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूट की घटनाओं से नागरिकों में दहशत है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें