फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने पर छह दुकानों पर साढ़े चार लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सख्ती के बावजूद दुकानों प्रिंट रेट से अधिक में शराब बेची जा रही है। शिकायतें मिलने के बाद आबकारी विभाग ने ओवररेटिंग के मामले छह दुकानों से 4.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला है, जबकि देसी शराब की तीन और दुकानों को नोटिस जारी किया है। वहीं नौ लाइसेंस धारकों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

मिलक मोहम्मदी-पपसरा गांव के देशराज सिंह ने आबकारी विभाग से जन सूचना अधिकार के तहत चार बिंदुओं पर सूचना मांगी। विभाग ने लिखित जवाब में बताया है कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों में स्थित पांच दुकानों के लाइसेंसधारकों के चरित्र सही नहीं मिले हैं, जिसमें देसी शराब की तीन, विदेशी शराब की तीन, बीयर की दो और देसी शराब और बीयर की दुकान के लाइसेंसधारक शामिल हैं। इसके अलावा मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रिंट रेट से अधिक में शराब बेचने में छह दुकानदार पकड़े गए हैं। अधिक रेट लेने में देसी शराब की चार दुकानों से तीन लाख रुपये, बीयर की दुकान से 75 हजार और विदेशी शराब की दुकान से 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि शराब की विभिन्न छह दुकानों से 4.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है ओवररेटिंग से शराब की बिक्री हो रही थी। इसके अलावा नौ लाइसेंसधारकों के चरित्र सत्यापन प्रतिकूल मिला है। संबंधित लाइसेंसधारकों ने जवाब दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें