फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बारिश से उफान पर गंगा, खौफ

Mon, 18 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़ने से चहुंओर जलमग्न हुई गंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से ब्रजघाट के साथ तिगरी में गंगा उफान पर है। तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ कर 200.80 हो गया है। जिससे तिगरी समेत गंगा पार के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा किनारे बनी झुग्गियां गंगा के बीच में आ गईं। तो वहीं बढ़ती गंगा के साथ उसके किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की धड़कने भी बढ़ने लगी है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गंगा का दौरा कर गंगा पार के गांवों को अलर्ट के आदेश जारी कर दिये हैं। साथ के बाढ़ उपकेंद्र तिगरी में तेज बहाव से कटान को रोकने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


आलम ये है कि तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा का जल गंगा किनारे लगी झुग्गियों की ओर दौड़ पड़ा है। गंगा में विशाल रूप धारण कर लिया है। गंगा किनारे खड़ी झुग्गियों को पार कर पानी दुकानों में घुसने लगा है। इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्दी ही गंगा खतरे के निशान 202.00 मीटर को भी पार कर जाएगी। जलस्तर बढ़ने से गंगा का बहाव भी तेज हो गया है। जिससे गंगा में स्नान करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं गंगा किनारे के दुकानदार अपनी दुकानें भी समेटने में लग गए हैं। 
विज्ञापन


उधर, ब्रजघाट गंगा का जलस्तर का जल स्तर जबकि बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 197.85 मीटर था। जबकि शनिवार को 198.00 मीटर हो गया था। बाढ़ विभाग मुरादाबाद कंट्रोल के अनुसार रविवार को गंगा का जलस्तर 198.25 मीटर नापा गया है। जबकि खतरे का  निशान 199.34 मीटर है। अब गंगा खतरे के निशान से 1.09 मीटर ही दूर रह गई है। लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुख्य स्नान घाट की पैड़ियों पर पानी ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें