फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग, मजदूरों में मची भगदड़

Thu, 16 Jun 2022 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

इस अग्निकांड में कॉटन वेस्ट कारखाने की टीनशेड, मशीनें और कच्चा-पक्का माल जलकर राख हो गया। भीषण आग लगने के कारण कारखाने की दीवारों में भी दरार पड़ गईं। कारोबारी नौशाद अली के मुताबिक अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। कारखाने में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


यह घटना कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के पीछे मोहल्ला कल्याणपुरा की है। यहां पर शमशाद अली का परिवार रहता है। उनके बेटे नौशाद अली कॉटन वेस्ट कारोबारी हैं। नीचे कारखाना और उसी बिल्डिंग में ऊपर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे कारखाने में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक बिजली के तारों में फाल्ट हुआ और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

थोड़ी देर में आग कॉटन वेस्ट में रखा कच्चा और पक्का माल धू-धूकर जलने लगा। आग लगने के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें