फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बकायदार किसानों के नलकूपों की बिजली काट रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों का हंगामा

Thu, 16 Jun 2022 04:35 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मृतक लाइनमैन अंकू डिडौली कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर मुंढ़ा का रहने वाला है। उसके पिता हुकम सिंह पेशे से मजदूर हैं। अंकू जोया की मढैयां बिजली घर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बिल के बकायदार किसानों के नलकूपों की लाइन काटते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसडीएम और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दो एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पलोला गांव के जंगल में हुई। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के जेई श्रवण कुमार, टीजीटू अमर सिंह, लाइनमैन विपिन कुमार और संविदा लाइनमैन अंकू ग्रामीण इलाके में बिजली बिल के बकायेदार किसानों के ट्यूबवेल की लाइन काटने के लिए पलोला गांव के जंगल में गए थे। टीम ने बिजली घर पर तैनात एसएसओ ऋषिपाल से 9:08 बजे शटडाउन लिया गया था। लेकिन इसके आधे घंटे के बाद ही बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई। जैसे ही अंकू (23) पलोला गांव निवासी किसान बाबू के ट्यूबवेल की लाइन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा, तभी उसके हाईटेशन लाइन का करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। 

आनन-फानन में जेई श्रवण कुमार अपने सहयोगियों के साथ घायल अंकू को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय शंकर, बिजली एसडीओ और एसओ सुनील मलिक मौके पर पहुंच गए। यहां हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष के मुताबिक मृतक लाइनमैन के भाई और जेई की ओर से एसएसओ ऋषिपाल और अजय कुमार के खिलाफ दो तहरीर मिल गई हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था अंकू
मृतक लाइनमैन अंकू डिडौली कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर मुंढ़ा का रहने वाला है। उसके पिता हुकम सिंह पेशे से मजदूर हैं। अंकू जोया की मढैयां बिजली घर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। अंकू की मौत से बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें