अमरोहा। शार्ट सर्किट से कंफेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले अग्निकांड में भारी नुकसान हो गया।
यह घटना नगर कोतवाली के मोहल्ला बड़ा बाजार की है। यहां रहने वाले राजू कंफेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। वह शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय दुकान में आग लग गई। करीब तीन बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो राजू को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राजू के अनुसार इस घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक के मुताबिक दुकान में आग शार्ट सर्किट से आग लगी है।