फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से युवक के कटकर जान देने में पत्नी,सास, ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। फैक्टरी कर्मी की ट्रेन से कटकर जान देने में मृतक की पत्नी, उसके सास और ससुर फंस गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गजरौला के मोहल्ला कवि नगर में किराए पर रहने वाले 35 वर्षीय अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार चौहान का शव 27 अगस्त की रात 12 बजे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला था। वह हाईवे किनारे एक फैक्टरी में काम करता था। वह 26 अगस्त की सुबह को फैक्टरी में काम करने निकला था। मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक अमित ने पत्नी हिमानी व उसके माता पिता उत्पीड़न से तंग आकर उसने ट्रेन से कटकर मौत को गले लगाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी हिमानी, सास लक्ष्मी देवी, ससुर अरविंद कुमार निवासी टीचर कालोनी धामपुर बिजनौर के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें