फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड हुई जानलेवा: अमरोहा में किसान की हार्ट अटैक से मौत, जिले में 15 दिन की भीतर छह लोग गंवा चुके जान

Sat, 23 Dec 2023 06:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के मंडी धनौरा में किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं थी। जिले में दिल का दौरा पड़ने से मौत की यह छठीं घटना है। 
विज्ञापन
मंडी धनौरा में हार्ट अटैक से मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं की हार्टअटैक से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव चौखट में शुक्रवार की रात किसान  को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जसवीर सिंह उर्फ नन्हे सिंह पेशे से किसान थे।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर बाद वह चीनी मिल में अपने गन्ने की आपूर्ति कर घर वापस आए थे। पड़ोसी ने बताया कि रात करीब नौ बजे जसवीर ने खाना खाया था। इसके कुछ देर बाद अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और बिस्तर पर ही पीछे की ओर लुढ़क गए।

पास ही खड़े परिजनों ने उनको उठाया लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। आनन फानन में परिजन नगर के एक अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पूर्व ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह को कोई बीमारी नहीं थी। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड के बढ़ने के कारण इस प्रकार की परेशानी आ सकती है। उन्होंने ठंड से बचने की सलाह दी है।

आठ दिनों में हार्ट अटैक से पांच लोगों की मौत

ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगे हैं। युवा वर्ग भी इसका शिकार हो रहा है। पिछले एक पखवाड़े में जिले में पांच लोगों की अटैक आने से मौत हो चुकी है। इसमें चार युवा हैं। मोहल्ला लकड़ा निवासी युवा व्यापारी नवेद असगर (35) को नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक आया था।

विज्ञापन


मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां (38) को दिल का दौरा पड़ गया था। उन्हें अटैक तब पड़ा जब वह दोस्तों के पास से वापस लौट रहे थे। शहर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी (35) की भी हार्ट अटैक से जान चली गई। वह दोस्तों के साथ गोवा गए हुए थे।

मोहल्ला मच्छरट्टा में प्रॉपर्टी डीलर जहीरुद्दीन अंसारी की मौत का कारण भी हार्ट अटैक बना। 38 वर्षीय सैलून संचालक मोहम्मद शमी को दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें