विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ दूसरी शादी की थी। इसके बाद से वे लगातार धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि परिजन तीसरी शादी के लिए दवाब बना रहे हैं।
गजरौला में विवाहिता ने माता-पिता पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन तीसरी शादी करने की कोशिश का आरोप लगाया है। जबकि उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। जिससे नाराज माता-पिता उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। विवाहिता ने अपनी और पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है और अपना भला बुरा सब जानती है। 18 मई 2019 को उसके माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ उसकी शादी कर दी। उसका आरोप है कि पति शराब पीने का आदी था।
आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग होकर वह मायके आ गई। इसके बाद उसके माता-पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ 23 नवंबर को दूसरी शादी मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के युवक के साथ उसकी शादी कर दी। दूसरा पति भी उसका उत्पीड़न करता था। अपने उत्पीड़न से तंग आकर उसने दूसरे पति को छोड़ दिया।
विज्ञापन
अपने भविष्य को देखते हुए अलीनगर गांव निवासी युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। मगर माता-पिता उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने थाना पुलिस से अपनी व पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि प्रेमी युगल उनके पास नहीं आया है। सुरक्षा मांगी है तो जरूर मुहैया कराई जाएगी।