रेस्टोरेंट में बहन को प्रेमी के साथ देख कर युवक ने दोनों की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल प्रेमी युगल को बचाया। घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच प्रेमी मौके से फरार हो गया। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में आजाद मार्ग का है। बुधवार की शाम एक युवक प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर रेस्टोरेंट में लेकर आया था। तभी रास्ते से गुजर रहे युवती के भाई ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया। बहन को युवक के साथ देखकर भाई आगबबूला हो गया। फोन कर दोस्तों को रेस्टोरेंट पर बुला लिया। इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर बहन और उसके प्रेमी को जमकर पिटाई की। युवक दोनों को खींचकर रेस्टोरेंट से बाहर ले आए। युवकों ने प्रेमी को सड़क पर दौड़ाकर लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। हंगामा होता देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने प्रेमी युगल को बचाकर बमुश्किल युवक का गुस्सा शांत किया। अफरातफरी के माहौल के बीच प्रेमी मौका मिलते ही भाग निकला। इसके बाद युवक अपने बहन को घर ले गया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।