मंडी धनौरा (अमरोहा)। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति ने सात माह से रुका मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि मानदेय न मिलने की वजह से बच्चों के एडमिशन व फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष कुबेर सिंह ने कहा कि बीते सात माह से रोजगार सेवकों को मानदेय और मनरेगा में काम करने वालों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। मानदेय न मिलने की वजह से रोजगार सेवकों को आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष चीनू सागर ने कहा मजदूरी नहीं मिलने से मनरेगा मजदूर मनरेगा के कामों से दूरी बना रहे है। गांवों में मनजूद नहीं मिलने से मनरेगा के काम प्रभावित हो रहे हैं। रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कृपाराम, नाजिर हुसैन, अमित सिंह, इकबाल, भूप सिंह, निर्देश कुमारी आदि मौजूद थे।