फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा की अनुमति न मिलने पर लगाया जाम

Wed, 16 Apr 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। डॉ. भीमराव आंबडेकर जयंती पर सोमवार को शोभायात्रा निकालने की अनुमति ने मिलने पर ग्रामीणों ने दढि़याल चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढि़याल में सोमवार को बाबा साहब की जयंती पर गांव निवासी रतन सिंह की दुकान के पास रास्ते पर टेंट लगाकर कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था। यहां पर भीड़ अधिक होने के वजह से मेज गिर गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव में शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देकर शोभायात्रा निकालने से इन्कार कर दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने दढि़याल चौराहे पर जाम लगाककर जमकर हंगामा किया।सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत करा दिया है। शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया गया है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें