फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर चालक से ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बदमाशों ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिलाकर उसका ई रिक्शा लूट लिया। फोन करने पर पता चला कि चालक नशे की हालत में अम्हेड़ा गांव के पास पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव चुचैला कलां निवासी चंद्र सिंह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार की दोपहर वह कुछ सवारियों को लेकर नौगांवा क्षेत्र में गया था। वहां सवारियां छोड़ने के बाद एक अन्य व्यक्ति मिल गया। उसने अपनी जैकेट धनौरा लाने के लिए चंद्र सिंह से बात की। तीन सौ रुपये में बात तय होने पर चंद्र सिंह उसे लेकर धनौरा की ओर चल दिया। रास्ते में उसने दो और महिलाओं को भी बिठा लिया। नगर की शेरपुर चुंगी पर महिलाओं को उतारने के बाद जैकेट लाने वाला व्यक्ति उसे शिवपुरी मोहल्ले में ले गया। बताया जाता है कि उस व्यक्ति ने चंद्र सिंह को कोल्ड ड्रिंक आफर की। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद चंद्र सिंह बेसुध हो गया। शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। फोन सर्विलांस के जरिए परिजन व पुलिस ने उसे ग्राम अम्हेड़ा के पास नशे की हालत में बरामद कर लिया। वहां ई रिक्शा मौजूद नहीं था। रिक्शा चालक ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसआई शोकेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें