ई-रिक्शा बुकिंग करने के बाद आरोपियों ने चालक नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में चालक को शिवाला कलां थानाक्षेत्र में फेंक दिया। बाद में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर बेहोश चालक को घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पांच दिन बाद होश में आने के बाद पीड़ित चालक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। चालक के बेटे ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नौगावां सादात के मोहल्ला बंगला निवासी सत्तार हुसैन ई-रिक्शा चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक पांच दिन पहले सत्तार गंग नहर के पास अड्डे पर खड़े थे। तभी उनके पास एक युवक आया और शिवाला कलां से खराब फ्रिज लाने के लिए रिक्शा किराए पर बुकिंग किया। इसके बाद युवक ई-रिक्शा में बैठक सत्तार के साथ शिवालां कला जाने लगे। जैसे ही रिक्शा बीलना गांव से निकला तो युवक का दूसरा साथ मिल गया। लिहाजा दोनों ने सत्तार को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया।
इसके बाद उसे शिवाला कलां थानाक्षेत्र में फेंक दिया और ई रिक्शा लूट फरार हो गए। अगले दिन कुछ होश में आने के बाद सत्तार सड़क पर पैदल चल रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौकेे पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची परिजनों ने सत्तार को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां घटना के पांचवें दिन बुधवार को होश में आने के बाद सत्तार घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित के बेटे ने शिवाला कलां थाने में तहरीर देने की बात कही है। जबकि वहां की पुलिस घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र की बता रही है।