अमरोहा। बदमाशों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चालक से ई-रिक्शा लूट लिया और उसके जंगल में फेंकर फरार हो गए। बेहोशी टूटने पर चालक ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के पपसरा गांव निवासी यादराम सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि वह 24 अक्टूबर को दो युवकों ने ई-रिक्शा अतरासी तिराहे से नौगावां सादात के लिए बुकिंग किया थी। आरोपियों ने नौगांवा सादात से जैकेट लेकर आने की बात कही थी। लेकिन इस दौरान आरोपियों ने चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। इस दौरान चालक को मखदूमपुर के जंगल में फेंक दिया। देर रात तक चालक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। चालक का फोन भी बंद आ रहा था। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। मंगलवार की होश में आने के बाद चालक ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मखदूमपुर के जंगल पहुंच गए और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित चालक ने मामले की जानकारी परिजनों दी। पीड़ित चालक यादराम ने बताया कि थाने में तहरीर दी है।