डिडौली (अमरोहा)। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर कार लेकर जा रहे करीब 50 वर्षीय चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जाकर रुक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कार्रवाई शव घर ले गए।
यह मामला मंगलवार की दोपहर तीन बजे का है। दिल्ली की ओर से एक कार मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। कार में चालक के अलावा चार और लोग सवार थे। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पहुंचने पर कार चला रहे चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिससे अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे जाकर रुक गई। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया था। संवाद