फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस के सामने मां ने सैदुल अमीन को मारे थप्पड़

Wed, 16 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले सैदुल अमीन की मुलाकात पंजाब पुलिस ने उसकी मां से कराई। करीब दस मिनट की बातचीत के दौरान सैदुल अमीन ने घटना को अंजाम देना कबूल किया तो बेबस मां आपा खो बैठी और सैदुल अमीन को तीन थप्पड़ मारे। बाद में खुद भी रोने लगी। उसकी मां के मुताबिक सैदुल अमीन ने पंजाब के किसी सिद्धू के संपर्क में आकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के कटरा बख्तावर के रहने वाले सैदुल अमीन को बीते शनिवार को दिल्ली की एजेंसियों और पुलिस की टीमों ने शादीपुर से गिरफ्तार किया था। एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस सैदुल अमीन को गिरफ्तार कर जालंधर ले गई। यहां जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां को जालंधर बुलाया। सोमवार को उसकी मां अपने भाई के साथ जालंधर पहुंची तो पुलिस ने सैदुल अमीन से उनकी मुलाकात कराई। करीब दस मिनट मुलाकात कराई। सैदुल ने मां के सामने कबूल किया कि उसने ही घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद उन्होंने सैदुल अमीन को पुलिस के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए और बेटे की करतूत पर फफक-फफक कर रोने लगी। पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया।
मंगलवार को वह जालंधर से अमरोहा लौटी आई है। जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन की मां को दोबारा बुलाने के लिए कॉल कर सूचना देने की बात कही है। हालांकि घर लौटने के बाद सैदुल अमीन के परिचित, रिश्तेदार और परिवार के लोग कुछ भी बताने से बचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें