फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में डबल मर्डर: सराफ पिता- बेटी को गला रेतकर मार डाला, घर में सो रहे बेटे- बहू को नहीं चल पाया पता

Sat, 10 Feb 2024 09:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

Amroha Crime News: अमरोहा में सराफ पिता-पुत्री की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों शव घर के फर्श पर पड़े मिले। वारदात की जानकारी घर के दूसरे हिस्से में सो रहे बेटे-बहू को नहीं लग पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी देखे और साक्ष्य जुटाए। घर में रखा सामान अस्त व्यस्त था। 
विज्ञापन
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद अग्रवाल (67) और उनकी बेटी सृष्टि (27) की हत्या कर दी गई। दोनों पिता-पुत्री के शव घर के कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


घर के भीतर सेफ- अलमारी में रखा सामान बिखरा मिला। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वारदात के समय कारोबारी का बेटा और बहू अपने बच्चे साथ घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। 

सराफ योगेश चंद अग्रवाल उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और सेवा भारती संस्था के नगर अध्यक्ष थे। वह समाजसेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में बेटा इशांक अग्रवाल, बेटी सृष्टि और बहु मानसी अग्रवाल हैं।
विज्ञापन


बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में गत्ता फैक्टरी चलाते हैं। जबकि बहू मानसी अग्रवाल अपने बेटे के साथ घर पर रहती हैं। बृहस्पतिवार इशांक अग्रवाल भी घर आए हुए थे। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शुक्रवार की रात योगेश चंद अग्रवाल अपनी बेटी सृष्टि के साथ अपने घर में थे।

उनका बेटा और बहू घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे।  रात में किसी समय योगेश चंद अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में फर्श पर पड़े मिले। दोनों के कपड़ों से खून लगा हुआ था। हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पिता-पुत्री के चेहरे पर कपड़ा ढक दिया।

शनिवार की सुबह करीब छह बजे सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल के साथी राजनिकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला उनकी घर की छत पर टेबल टेनिस खेलने पहुंचे तभी घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हत्या क्यों और किस लिए की गई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल एसओजी, सर्विलेंस समेत पांच टीमें हकीकत का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें