फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। ब्रजघाट व तिगरी में भोर होते ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पुरोहितों, पुजारियों को दान दक्षिणा दी। जरूरतमंदों को दान दिया। धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या पर गंगा में स्नान करने और पुरोहितों को दान दक्षिणा देने का विधान है। इससे पितृ तृप्त होते हैं। इसी लालसा को लिए शुक्रवार को मौनी अमावस्या होने के कारण ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही श्रद्धालुओं का पतित पावनी गंगा में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। हर हर गंगे के उदघोष संग गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। पतित पावनी गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें