गजरौला में डबल मर्डर के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
उनका गुलालपुर में फार्म हाउस है। इसमें नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के बुड़ाकी गांव के रहने वाले रतनपाल भाटी और गढ़मुक्तेश्वर के जीत सिंह देखरेख का काम करते हैं। सोमवार की रात अनिरुद्ध, नौकर रामरतन पाल भाटी और जीत सिंह फार्म हाउस परिसर में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात के समय करीब सात से आठ नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और रतनपाल भाटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गजरौला में डबल मर्डर के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
उसके चेहरे, गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ कई बार किए। आहट होने पर गोलू उर्फ अनिरुद्ध की आंख खुल गई। उन्होंने हमलावरों को टोका तो उन्हें भी निर्ममता के साथ काट डाला। बचाव में आए नौकर जीत सिंह पर भी प्रहार किए। धारदार हथियार के ताबड़तोड़ हमले में अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी की मौके पर मौत हो गई। हमलावर जीत सिंह को मृत समझकर छोड़ गए।
गजरौला में डबल मर्डर के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
मंगलवार की सुबह में दूधिया दूध लेकर फार्म हाउस पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मेरठ, नोएडा, और गढ़मुक्तेश्वर के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़ गए।
गजरौला में डबल मर्डर के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
डीआईजी मुनिराज जी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार, सीओ हसनपुर अरुण कुमार, सीओ मंडी धनौरा स्वेताभ भास्कर, गजरौला इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह, एसओजी प्रभारी रमेश सहरावत, सुकरामपाल राणा मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।
गजरौला में हुई घटना की जानकारी देते एसपी एसपी कुंवर अनुपम सिंह
- फोटो : संवाद
स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया दोहरे हत्याकांड की बारीकी से जांच की जा रही है। हत्या क्यों की गई, हमलावरों और मृतकों की क्या दुश्मनी रही है। कोई जमीनी विवाद तो नहीं है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।