फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder in Amroha: गजरौला में फार्म हाउस मालिक व नौकर की निर्मम हत्या, हथियारों से काट दिए सिर और अंग

Tue, 10 Oct 2023 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगा पार स्थित गैराबाद गांव गुलालपुर में हुए हत्याकांड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गंभीर रूप से जख्मी तीसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
गजरौला में डबल मर्डर के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला थानाक्षेत्र के गंगा पार स्थित गैराबाद गांव गुलालपुर में स्थित फार्म हाउस के 28 वर्षीय मालिक गोलू उर्फ अनिरुद्ध और 32 वर्षीय नौकर रामरतन पाल भाटी की धारदार हथियार से सिर चेहरा और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। दूसरे नौकर जीत सिंह को भी लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एएसपी, सीओ हसनपुर और सीओ धनौरा, एसओजी की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए।


मृतक गोलू उर्फ अनिरुद्ध मेरठ जनपद के मवाना थानाक्षेत्र के गांव सीना के रहने वाले मिंटू उर्फ स्वप्निल के छोटे बेटे हैं। गोलू उर्फ अनिरुद्ध के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। गजरौला थानाक्षेत्र में गंगा पार स्थित गैरआबाद गांव गुलालपुर में उनका फार्म हाउस है।

फार्म हाउस पर नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के बुड़ाकी गांव के रहने वाले चेतराम सिंह के बेटे रतनपाल भाटी और गढ़मुक्तेश्वर के नया गांव निवासी जीत सिंह नौकरी करते हैं। बीते सात दिन से गोलू उर्फ अनिरुद्ध फार्म हाउस पर रुके हुए थे।
विज्ञापन


सोमवार की रात फार्म हाउस मालिक गोलू उर्फ अनिरुद्ध, नौकर रामरतन पाल भाटी और जीत सिंह फार्म हाउस परिसर में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात के समय करीब सात से आठ नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और रतनपाल भाटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

उसके चेहरे, गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ कई बार किए। आहट होने पर गोलू उर्फ अनिरुद्ध की आंख खुल गई। उन्होंने हमलावरों को टोका तो उन्हें भी निर्ममता के साथ काट डाला। जबकि बचाव में आए नौकर जीत सिंह पर भी प्रहार किए।

धारदार हथियार के ताबड़तोड़ हमले में गोलू उर्फ अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि हमलावर जीत सिंह को मृत समझकर छोड़ गए। मंगलवार की सुबह में दूधिया दूध लेकर फार्म हाउस पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें