गजरौला। मायापुरी मोहल्ला निवासी बबली का कहना है कि उसकी शादी टोकरा पट्टी निवासी रामपाल के साथ हुई थी। उसका पति से खर्चे का मुकदमा चल रहा है। उसका आरोप है कि 24 जून को पति समेत तीन लोग घर पर आए और लाठी, डंडे से उसके साथ मारपीट की। उससे मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, मुरारी और महावीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
महिला की मौत के मामले में बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज
गजरौला। बछरायूं थाना क्षेत्र के ढाकों वाली निवासी जगवती की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी भगवान दास का कहना है कि उनकी मां जगवती 21 जून की सुबह 10 बजे सुल्तानठेर मोहम्मदपुर निवासी अपने दामाद विनोद के साथ बाइक से दवा लेने ब्रजघाट जा रही थीं। इसी दौरान तिगरी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां जगवती घायल हो गईं। 22 जून को उनकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने भगवानदास की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद