फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी के लिए चार जोन और सात सेक्टरों में बांटा जिला, रहेगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को होगी। नकल विहीन और शांति पूर्वक परीक्षा के लिए तैयारी आखिरी दौर में है। परीक्षा को लेकर जिला चार जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। संबंधित तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि सात जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इनके साथ ही 44 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दो पर्यवेक्षक रहेंगे। नकल करने वालों और कराने वालों को सीसीटीवी और वॉयर रिकार्डर से पकड़ने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 22 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए कुल 20,378 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12 हजार अभ्यर्थी शामिल रहेंगे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 15 केंद्रों में कुल 8,378 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों के नामों पर मुहर लग गई है। उनसे परीक्षा की तैयारी को पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी और वॉयस रिकार्डर की जांच कर लें ताकि परीक्षा के दौरान सही तरीके से काम कर सके। उन्होंने बताया कि नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा कराने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की है। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सातों सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का ,भ्रमण करते रहेंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें