फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से 12 जोन और 40 सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जिला 12 जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है। डीएम और एसपी ने धर्मगुरु से सीधा संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी साइबर सेल कर रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं संग संवाद कर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर सभी थाना फोर्स ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा डीएम और एसपी ने अमरोहा नगर और नौगांवा सादात में पुलिस व पीएसी के साथ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान ड्रोन कैमरे आसमान में उड़ाकर शहर में लोगों की गतिविधियों की निगरानी की गई। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि जुमे की नमाज के मद्देनजर जनपद को 12 जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है। एसपी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें