अमरोहा। किशोरी से प्रेम विवाह करने के बाद युवक ने अपनी सास के नहाते हुए फोटो खींच लिए। बाद में उन्हें वायरल कर दिया। इस बात को लेकर दामाद और ससुर के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास में लगे हैं।
यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। आरोप है कि यहां रहने वाले एक युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर उससे शादी कर ली। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल वह मामला शांत हो गया। इसके बाद दामाद का ससुराल में आना-जाना शुरू कर दिया था। आरोप है कि इस बीच युवक ने सास के नहाते समय अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में उन्हें दोस्तों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दामाद की हरकतों के नाराज ससुर ने थाने में तहरीर दे दी। प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है।
शुक्रवार की शाम ससुर किसी काम से जोया की तरफ जा रहा था। तभी उसे दामाद मिल गया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर डिडौली कोतवाली ले गई। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी है।