फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर की हड्डी टूटने से हुई चमन देवी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शक में आरोपी पति पीतम ने पत्नी चमन देवी की बुरी तरह पिटाई की थी। ताबड़तोड़ सिर पर प्रहार किए, जिससे उसे सिर की हड्डी टूट गई थी। हड्डी टूटने की वजह से उसकी मौत हुई थी। हालांकि महिला के अन्य शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

बछरायूं थानाक्षेत्र के ढ्योटी गांव निवासी पीतम सिंह ने गुरुवार की रात पत्नी चमन देवी की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद ही थाने में पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई एक लकड़ी बरामद की थी। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने महिला के भाई परम सिंह की तहरीर पर आरोपी पति पीतम सिंह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि आरोपी ने चमन देवी के सिर पर लकड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे, जिसके वजह से उसके सिर की हड्डी टूट गई और मौत हो गई थी। हालांकि चमन देवी के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान मिले हैं। वहीं उसकी हत्या गुरुवार की रात करीब ग्यारह से बारह बजे के बीच कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें