फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका से पत्नी बनी लड़की से नहीं हुई मुलाकात, जहर खाकर दी जान

Mon, 27 Apr 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। क्षेत्र के एक युवक ने प्रेमिका से पत्नी बनी लड़की से मुलाकात न होने पर जहर खाकर जान दे दी। लड़की के परिजनों द्वारा बेटी को नाबालिग बताकर हाईकोर्ट का रुख करने के बाद से लड़की वन स्टॉप सेंटर में है, जहां युवक को मिलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवक तीन माह पहले बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के एक गांव की लड़की को प्रेम-प्रसंग में अपने साथ ले गया था। परिजनों ने लड़की को नाबालिग बताते हुए गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। प्रेमी युगल परिजनों के विरोध के चलते पहले छिपकर रहे और कुछ समय पहले घर लौट आए। लड़की ने कोर्ट में खुद को बालिग बताते हुए प्रेम विवाह करने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उसे युवक के साथ रहने की अनुमति देकर साथ भेज दिया था।
लड़की के परिजनों ने हाईकोर्ट की शरण ली तो चार दिन पहले पुलिस लड़की को हाईकोर्ट में पेशी के लिए अपने साथ ले आई और उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां किसी भी पुरुष को मिलने की अनुमति नहीं होती। शुक्रवार को युवक प्रेमिका से पत्नी बनी लड़की से मिलने वन स्टॉप सेंटर पहुंचा, लेकिन वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने मुलाकात से मना कर दिया। मुलाकात नहीं होने से आहत युवक घर लौट आया और कमरे में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हाईकोर्ट में पेशी के लिए युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था, जहां किसी से मिलने की अनुमति छूट नहीं है। इसी बात से आहत होकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। अब किशोरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। -अवधभान सिंह भदौरिया, सीओ नौगावां सादात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें