फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लो वोल्टेज ने छीनी रातों की नींद और दिन का सुकून

Sun, 26 Apr 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली कटौती और लो वोल्टेज का खेल शुरू हो गया है। गांव खाद गुर्जर में शुक्रवार की रात लो वोल्टेज की वजह से करीब दस घंटे तक लोगों को जूझना पड़ा। लो वोल्टेज कारण रातभर लोगों ने जागकर गुजारी। सुबह सबमर्सिबल नहीं चलने पर पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। हैंडपंपों सेे पानी भरकर काम चलाया।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव खादगुर्जर में गांंव में ही स्थित बिजलीघर से आपूर्ति की जाती हैै। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक वोल्टेज लो हो गए, जिससेे पंखे, कूलर, फ्रिज आदि बिजली उपकरण बंद हो गए। बिजलीघर फोन कर जेई और लाइनमैन से पावर की बिजली आपूर्ति के लिए कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रात भर ग्रामीण भीषण गर्मी से बेहाल रहे। गांव निवासी उपेंद्र सिंह (राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन केे पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष) पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी के साथ ही मच्छरों ने भी चैन की नींद नहीं सोने दिया।
इन्वर्टर जवाब देने के कारण सारी रात जागकर गुजारी। शनिवार सुबह 9 बजे तक भी बिजली पावर की नहीं आई, जिससे कारण सबमर्सिबल भी नहीं चल सके। इससे पीने के पानी की किल्लत हो गई। सुबह करीब 9.30 बजे लाइनमैन को उपेंद्र सिंह अपने साथ लेकर आए और खामी को दुरुस्त कराया, तब जाकर आपूर्ति सुचारू हो सकी। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि खादगुर्जर में दस घंटे तक बिजली डिम रहने की उनको जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में जेई से बात करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें