फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 रुपये को लेकर ढाबे पर मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में रहरा अड्डे पर खाना खाने के बाद तीन सौ पचास रुपये मांगने पर ढाबा स्वामी का ग्राहक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। ढाबे पर तोड़फोड़ की गई। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तमक के प्रधान के पति इंद्रेश का भाई दीपक हसनपुर में रहरा अड्डे पर ढाबा चलाता है। इंद्रेश के मुताबिक सोमवार की देररात को चार-पांच युवक ढाबे पर खाना खाने आए। खाने खाने के बाद बिल नहीं दिया। तीन सौ पचास रुपये का बिल मांगा गया तो कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। ढाबे पर तोड़फोड़ की गई। सब्जियों के भगोनो को पलट दिया। ढाबे पर काम करने वाले कारीगरों की भी पिटाई की गई। कुछ लोगों ने बीच में पकड़कर मामला शांत कराया।
आरोपी है कि इसके बाद फिर आरोपी देर रात ढाबे पर पहुंचे और तोड़फोड़ की। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। मंगलवार की सुबह को ढाबा स्वामी ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि ढाबे पर रुपये के लेनदेन में मारपीट होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें