फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी गंगा में देवोत्थान एकादशी पर स्नान को उमड़े श्रद्धालु

Sun, 02 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
तिगरी मेले में शनिवार को गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। देवोत्थान एकादशी पर तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। करीब एक किमी के दायरे में स्नान कर रहे श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। उनकी सुरक्षा के लिए गोताखोर, नाविक और एसडीआरएफ स्नान घाट पर भ्रमण करते रहे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन


तिगरी गंगा तट पर सदियों से लगता आ रहा गंगा मेला का शुभारंभ देवोत्थान एकादशी पर किया जाता है। ऋषि एवं मुनियों, पुरोहितों और ब्राह्मणों की मानें तो देवोत्थान एकादशी अति शुभ दिन माना जाता है। शनिवार को देवोत्थान एकादशी होने के कारण गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने अपने शिविर छोड़ गंगा स्नान घाट का रुख कर दिया। गंगा तट पर इस कदर श्रद्धालु उमड़े कि करीब एक किमी के दायरे में श्रद्धालुओं की ही भीड़ नजर आ रही थी। स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ के कारण पुलिसकर्मियों को बाइक सवार दूर ही रोकने पड़े। हर हर गंगे के उदघोष संग श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को जागरूक करते रहे कि गहरे जल में न जाएं। हालांकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गंगा स्नान घाट किनारे फ्लोटिंग बैरिकेडिंग लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें