फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर साइबर अपराधी ने निकाले 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएममशीन से रुपये निकालने आई महिला का साइबर अपराधी ने एटीएमकार्ड बदल कर 50 हजाररुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का संदेश आने पर उसे रुपयेनिकलने की भनक लगी। महिला के हंगामा करने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कापता लगाने को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

स्टेशनरोड निवासी एक महिला का एक प्राइवेट बैंक का एटीएम कार्डहै। महिला का कहनाहै कि वह शनिवार को एटीएम कार्ड लेकर खाद गुर्जर चौराहा के पास एटीएम मशीनसे रुपये निकालने गईं। यहां पर पहले से ही एक युवक खड़ा था। महिला द्वाराकाफी कोशिश केबावजूद रुपये नहीं निकले तो युवक ने उनसे यह कहते हुए मोबाइल ले लिया कि वह कोशिश करकेदेखता है। इस दौरान उसने मौका पाकरएटीएम कार्ड बदल दिया। महिला को एटीएम कार्ड बदले जाने की भनक तक नहीं लगी। इसबीच युवक ने उनके एटीएम से 50 हजाररुपये निकाल लिए। कुछ देर बादमोबाइल पर संदेश आया कि उनके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए हैं, उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिसपहुंच गई। मामले की जानकारी ली। आरोपी का पता लगाने को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पीड़िता ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारीराजीव तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने पुलिस मौके पर भेजी थी। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें