फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड रोडवेज ने बाइक सवार छात्रों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी राजपाल गुप्ता रिक्शा चलाते हैं। परिवार में पत्नी और पांच बेटे हैं। चौथे नंबर का बेटा निखिल गुप्ता (14) गांव के ही इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह गांव के दोस्त शिवा और असमोली थाना क्षेत्र के गांव निवासी विकास के साथ चौधरपुर में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। विकास भी कक्षा नौ का छात्र है। जबकि शिवा कक्षा 10 में पढ़ता है। शुक्रवार देर शाम तीनों बाइक से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक हाईवे स्थित पैरामाउंट फैक्ट्री के सामने वह बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगे। तभी मुरादाबाद की दिशा से आई तेज रफ्तार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने तीनों को कुचल दिया। इसमें निखिल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवा और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही छात्रों के परिजन में चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर कुछ लोग रोडवेज बस से हादसा होने की बात बता रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही वाहन और चालक को पकड़ लिया जाएगा। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें