फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रजबपुर। रविवार की रात आई तेज हवा में शौच करने उठे किसान की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर की है। यहीं के रहने वाले लाखन (42) पेशे से किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी बबीता के अलावा एक बेटा ननित है। ननित चंडीगढ़ में पढ़ता है। रविवार की रात दोनों पति-पत्नी घर पर मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक लाखन घर की छत पर सो रहे थे। करीब डेढ़ बजे वह शौच करने के लिए उठे। तभी हवा का झोंका आ गया। जिसके चलते वह लड़खड़ाकर छत से नीचे आ गए। जमीन पर गिरते ही वह लहूलुहान हो गए। पत्नी ने यह मंजर देखा तो चीखने चिल्लाने लगीं, इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


किसान की मौत की जानकारी मिली थी। परिजनों ने तहरीर दी थी, इत्तेफाकिया में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया गया है।
संजय तोमर, प्रभारी थाना रजबपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें