फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्याकांड:  गला दबाकर की गई प्रवेश की हत्या, फंदे पर लटकाने से हुई मुनेश की मौत, जांच में उलझी पुलिस

Thu, 09 May 2024 04:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के हसनपुर में दंपती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला पति का शव खेत में मचान के सहारे लटका था। पत्नी का शव कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Couple murder case - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर में दंपती की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी प्रवेश की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि पति मुनेश की फंदे पर लटकाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

विज्ञापन

शुरुआत में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, पोस्टमार्टम में ये भी स्पष्ट हो गया है कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। मंगलवार की दोपहर फत्तेहपुर खादर निवासी बहन के घर गए मुनेश और उसकी पत्नी प्रवेश वापस घर नहीं लौटे। बुधवार की सुबह उनके शव अपने ही खेत में पड़े मिले। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक मुनेश के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उमर फारूक, डॉ. मुमताज अंसारी और डॉ. रमा शंकर ने किया। प्रवेश के शव के पोस्टमार्टम में डॉ. पल्लवी गंगवार शामिल हुईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वही आया पुलिस जिसका शक जता रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मुनेश की फंदे पर लटकने से मौत हुई है।

जबकि उसकी पत्नी प्रवेश की गला दबाकर हत्या की गई। इतना ही नहीं प्रवेश ने मरने से पहले संघर्ष किया था। जिसके चलते उसकी हाथों की चूड़ी टूट गई थीं। इसके अलावा प्रवेश या मुनेश के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल देर रात पति-पत्नी के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुनेश और प्रवेश के बीच हुई थी मारपीट
मुनेश और उसकी पत्नी प्रवेश की मौत के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि प्रवेश और मुनेश के बीच मारपीट हुई थी। क्योंकि प्रवेश के हाथों की चूड़ी टूट गई थीं। जबकि प्रवेश की टूटी चूड़ी मुनेश के हाथ में लगी। जिस कारण मुनेश चूड़ी लगने से चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें