फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या साजिश: बसपा सांसद कुंवर दानिश अली की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, सांसद ने जताई ये आशंका

Sat, 26 Feb 2022 08:47 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रजबपुर(अमरोहा)।

सार

एसपी पूनम ने बताया कि मामले में सांसद के चालक अजीम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक सोनू सिंह निवासी मिठनपुर थाना डिडौली को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे सांसद कुंवर दानिश अली की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर उसी साइड में मारी, जिस तरफ सांसद बैठे हुए थे। हादसे में उनकी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने दौड़कर ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने चालक गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं सांसद ने हादसे में साजिश की आशंका मानते हुए पुलिस को गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चालक की तरफ पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अमरोहा लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से अमरोहा आ रहे थे। उन्हें नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया स्थित एक शादी समारोह में शामिल होना था। जैसे ही उनकी कार अतरासी से दो किलोमीटर दूर अमरोहा रोड पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर उसी दिशा में लगी, जिस तरफ सांसद बैठे हुए थे। ट्रक की टक्कर से सांसद की कार का साइड शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। टक्कर लगते ही सांसद और उनके साथ कार में सवार ड्राइवर व सुरक्षा कर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर ट्रक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया। संसद कुंवर दानिश अली ने हादसे में साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रक ने पीछे से आकर उसी दिशा को निशाना बनाया, जिस तरफ वह बैठे हुए थे। जबकि उस दिशा में वाहन को ओवरटेक भी नहीं किया जाता है। सांसद ने हादसे में साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस को गंभीरता पूर्वक जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें