फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ गैस सिलिंडर की निकाली शव यात्रा

विज्ञापन
अमरोहा में पदयात्रा के दौरान गैस सिलेंडर की अर्थी निकालते कांग्रेसी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत मंगलवार को शहर में पदयात्रा निकाली। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ गैस सिलिंडर की अर्थी निकाली। शहर के मुख्य बाजार से होते हुए पदयात्रा तहसील में पहुंची।
विज्ञापन

शहर के बिजनौर रोड स्थित बटवाल तिराहे पर कांग्रेसी जुटने लगे। दोपहर लगभग 12 बजे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी आए। उन्होंने कांग्रेसियों का आह्वान किया। कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई और बढ़ते अपराध से जनता परेशान है। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए आगे आए। इसके बाद उन्होंने पदयात्रा को झंडी दिखा कर रवाना किया। यहां से कांग्रेसियों का जत्था शहर के बटवाल, कोट चौराहे पर पहुंचा। फिर शफातपोता, सराफा बाजार, चकली मोड़, कटरा गुलाम अली, गुजरी और बसावनगंज बाजार में पहुंचा। कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया। कांग्रेसियों का हुजूम कोतवाली गेट से बड़ा बाजार की तरफ बढ़ा। यहां से बाबा गंगानाथ मंदिर के सामने से जट बाजार एसबीआई की शाखा से नियारियान की तरफ बढ़ा।
जुलूस तहसील पहुंच कर समाप्त हो गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, परवेज आरिफ टीटू, सलीम खान एडवोकेट, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, खुश्तर मिर्जा, निराले मियां अंसारी, नरेंद्र सिंह, हरीश वीर सिंह, अली इमाम रिजवी, अनवर हुसैन, अब्दुल सत्तार सैफी, फैज आलम राइनी, परवेज सिद्दीकी, हाजी खुर्शीद अनवर, सचिन चौहान, इकबाल अंसारी, नावेश पाशा, जीशान तुर्क आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें