फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कांग्रेस प्रदेश महासचिव बोले- हेट स्पीच देने पर भाजपा नेता पर 800 रुपये जुर्माना जबकि आजम खां को जेल

Thu, 03 Nov 2022 10:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)

सार

वायरल वीडियो सैदनगली का बताया जा रहा है, जहां बुधवार को वह आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने मीडिया के वार्ता करते हुए कहा कि आज की स्थिति तो ये है कि जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलेगा। वह जेल जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी अपनी बयानबाजी की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने कहा कि हेट स्पीच के मामले में भाजपा नेता पर आठ सौ रुपए का जुर्माना लगा है, जबकि आजम खां को जेल।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार इतनी ठाली बैठी है कि उनकी विधानसभा की सदस्या समाप्त कर दी। पता नहीं संविधान में बदलाव करना चाहते हैं या क्या करना चाहते हैं।

वायरल वीडियो सैदनगली का बताया जा रहा है, जहां बुधवार को वह आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के वार्ता करते हुए कहा कि आज का समय बहुत बुरा है। आज की स्थिति तो ये है कि जो दुष्कर्मी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलेगा। वह जेल जाएगा।

वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि आजम खां को जो जेल भेजा गया है, वह विपक्ष के नेताओं को एक संदेश है। इसमें बताया है कि अगर आप भाजपा के खिलाफ बोलेंगे तो आप भी जेल में जाएंगे। आजम खां साहब के साथ जो हो रहा है वह देश में किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें