फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बस की टक्कर से पलटे ट्रैक्टर के नीचे दब कर शिक्षा मित्र की मौत, हसनपुर क्षेत्र का मामला

Thu, 03 Nov 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)

सार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा निवासी 35 वर्षीय शिक्षामित्र जसराम पुत्र राम स्वरूप बृहस्पतिवार रात आठ बजे घर से निकल कर हसनपुर संभल मार्ग पर दवाई लेने पैदल जा रहा था। इस बीच गजरौला की दिशा से ट्रैक्टर आया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पीछे से आई बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर शिक्षा मित्र की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर संभल मार्ग पर पैदल जा रहे मनौटा निवासी शिक्षा मित्र जसराम के ऊपर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पीछे से आई बस की गाड़ी की टक्कर लगने से पलटा। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। सीएचसी में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा निवासी 35 वर्षीय शिक्षामित्र जसराम पुत्र राम स्वरूप बृहस्पतिवार रात आठ बजे घर से निकल कर हसनपुर संभल मार्ग पर दवाई लेने पैदल जा रहा था। इस बीच गजरौला की दिशा से ट्रैक्टर आया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पीछे से आई बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

उसने बताया कि टक्कर लगने से ट्रैक्टर पैदल जा रहे जसराम के ऊपर पलट गया। हादसा देख गांव के लोग दौड़ पड़े। चालक बस को लेकर भाग गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे शिक्षामित्र को परिजन तुरंत गजरौला सीएचसी लेकर आए। उसे देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें