फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से होगी सीएम की सुरक्षा की निगरानी

विज्ञापन
अमरोहा में जनसभा स्थल का जायजा लेते पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा नेता। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज अमरोहा में आएंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सीएम की सुरक्षा के लिए जोन के जिलों से पुलिस और प्रशासनिक प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में आमद करा दी है। स्थानीय प्रशासन ने पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी है। देर शाम जनसभा स्थल लखनऊ की खुफिया टीम के हवाले हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि मंच के आसपास परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। बरेली जोन के जनपदों से बड़ी संख्या में फोर्स मिला है। करीब ढाई हजार पुलिस कर्मियों के अलावा दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। जनसभा में शामिल होने वाले हरके व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर गेट से गुजरना होगा। डी-सर्किल में सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों के अलावा पीएसी को तैनात है। सभा शुरू होने से पहले डाग स्क्वाड टीम, बम निरोधक दस्ता मंच और आसपास के इलाके का निरीक्षण करेगा। एसपी पूनम ने बताया कि सीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसभा स्थल और आस-पास के इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें