अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यानी कल जिले में आएंगे। वह कुल 432.65 करोड़ की लागत की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया गया। दोपहर तीन बजे के बाद वह कार्यक्रम स्थल पर कुल 13 परियोजना का शिलान्यास करेंगे जिसकी कुल लागत 28.03 करोड़ रुपये है, जबकि 18 परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिसकी कुल लागत 404.62 करोड़ रुपये है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर 3.05 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे। वह हैलीपैड पर उतरने के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मंगलवार को विकास भवन और पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों में परियोजनाओं को आखिरी रूप दिया गया। लोकार्पण के लिए धनौरा विधानसभा क्षेत्र के पांच परियोजना शामिल है इसके बाद अमरोहा और हसनपुर के क्रमश: तीन-तीन, नौगांवा सादात के दो परियोजना के नाम शामिल है। वहीं शिलान्यास के मामले में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे अव्वल है। यहां के नौ परियोजना का सीएम योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। जबकि अमरोहा के चार, उसके बाद धनौरा के तीन और नौगांवा सादात की दो परियोजना शामिल है।
स्टेडियम का लोकार्पण सूची में शामिल नहीं
अमरोहा। जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए सितंबर 2017 में स्वीकृति मिली थी। इस पर कुल 10.69 करोड़ की लागत आनी है। अबतक के निर्माण में 9.90 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। हालांकि बारिश का पहला झोका नहीं झेल सका। बाउंड्रीवॉल भरभरा कर गिर गई। शासन स्तर से कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। संवाद
लाभार्थियों को बांटेंगे प्रमाण पत्र
सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि लाभार्थीपरक योजना के पात्रों को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इसके लिए पात्रों का चिन्हांकन कर लिया गया है। इन लोगों को कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया है।
लोकार्पण वाली योजना
परियोजना--------------------------------------------------------------------लागत
गजस्थल में राजकीय आईटीआई-------------------------------------------------6.71 करोड़
अमरोहा में 5,000 मीट्रिक टन गोदाम का निर्माण-----------------------------------4.63 करोड़
संयुक्त चिकित्सालय में पीएम केयर निधि से 1,000 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट-----1.52 करोड़
चिकित्सालय बछरायूं में पीएम केयर निधि से 1,000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट----- 1.52 करोड़
बस्तापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र---------------------------------------------1.38 करोड़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में ऑक्सीजन प्लांट-----------------------------92 लाख
33-11 केवी बिजली घर नगला खादर-हसनपुर-2 गुणा 5 एमवीए------------------3.42 करोड़
धनौरा के जलालपुर कला में 33-11केवी बिजली घर 1 गुणा 5 एमवीए--------------3.15 करोड़
डिंगरा में 33-11 केवी बिजली घर 1 गुणा 5 एमवीए----------------------------1.78 करोड़
मछरिया ग्राम पेयजल योजना-हसनपुर-----------------------------------------99.44 लाख
मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन केंद्र-वारसाबाद-गजरौला---------80.14 लाख
नवीन राजकीय हाईस्कूल पट्टी खादर-धनौरा-------------------------------------69.51 लाख
वन स्टॉप सेंटर-जिला संयुक्त अस्पताल परिसर----------------------------------48.69 लाख
इन परियोजना का शिलान्यास
परियोजना------------------------------------------------------लागत
पुलिस लाइंस के आवासीय-अनावासीय भवन----------------------267.47 करोड़
132 केवी बिजली घर चचौरा-हसनपुर--------------------------45.32 करोड़
राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल-सोहत-हसनपुर------------------------23.92 करोड़
मैंगो एण्ड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाऊस मंडी समिति---------------14.42 करोड़
अग्निशमन केंद्र हसनपुर----------------------------------------13.54 करोड़
हसनपुर तहसील भवन का निर्माण---------------------------------8.97 करोड़
33-11 बिजली घर फोंदापुर-मधुवा माफी 2 गुणा 5 एमवीए------------4.21 करोड़
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर-गजरौला-------------------------------2.08 करोड़
रहरा नवीन पुलिस थाना के अनावासीय भवन------------------------7.92 करोड़
रहरा नवीन पुलिस थाना के आवासीय भवन-------------------------5.70 करोड़
सैदनगली में हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष-----------------------1.48 करोड़
आदमपुर में हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष-----------------------1.48 करोड़
नगर कोतवाली में हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष------------------1.85 करोड़
देहात थाना में हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष---------------------1.01 करोड़
डिडौली में हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष-----------------------1.01 करोड़
धनौरा में हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष-------------------------1.01 करोड़
बछरायूं में हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष------------------------1.01 करोड़
राजकीय आईटीआई रहरई-गंगेश्वरी में निर्माण------------------------2.16 करोड़
जोया में बंद रहेंगी दुकान, पुलिस ने किया एलान
डिडौली। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते नगर में दुकानें और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। पुलिस ने मंगलवार को नगर में लाउडस्पीकर से एलान कराया। इसके चलते अब लगातार दो दिन तक बंदी रहेगी।
मालूम हो कि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी थी। इसके चलते दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। अब सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के अलावा लोगों का हुजूम उमड़ेगा। इसके चलते व्यवस्था में खलल पड़ सकती है। इसके अलावा हाईवे के सिक्स लेन के काम भी नहीं कराए जाएंगे। संवाद
विधायक, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख और अन्य नेताओं ने किया जनसंपर्क
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर भाजपाइयों में उत्साह है। एमएलसी, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ताकत झोंक दी। जिला इकाई, मंडल और अन्य नेताओं ने जनसंपर्क किया। शहर और देहात के लोगों से प्रस्तावित पुलिस लाइंस जोई के मैदान में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के वक्तव्य को सुनने के लिए आने की अपील की है।
जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर आम जन में उत्साह है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनसंपर्क किया। जनसभा में 50 हजार लोग आएंगे। वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। यहां पर लोगों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम है। पदाधिकारियों ने शहर और गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम की जनसभा ऐतिहासिक होगी। जोया रोड स्थित कार्यालय में बैठक के अलावा क्षेत्र में भ्रमण भी किया।