फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना विद्यार्थियों के लिए वरदान: ढिल्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जो आर्थिक तंगी के चलते आईएएस, आईपीएस समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग कराई जा रही है। इससे लाभ उठाएं और परीक्षाओं की तैयारी कर सफल होकर अपने माता पिता का नाम रोशन करें। इससे पहले जेएस हिंदू इंटर कालेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 18 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किए गए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है, जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं कर पाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया गया है। कालेज में लाइब्रेरी भी स्थापित की गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अधिक से अधिक छात्र भाग लें और ईमानदारी पूर्वक मेहनत करें। कठोर परिश्रम से सफलता जरूर मिलेगी। आपका जो यह अधिकारी बनने का सपना है तो एक न एक दिन अवश्य ही पूरा होगा। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि आईएएस पीसीएस की तैयारी करने वाले यह योजना वरदान है। इस योजना के तहत गरीब व्यक्ति भी एक अधिकारी बनने का सपना देख सकेगा। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि 2016-17 में 18 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी थी और आज चार प्रतिशत ही बेरोजगारी रह गई है। प्रदेश सरकार ने पिछले कार्यकाल में चार लाख तीस हजार सरकारी नौकरिया दी है। इसके साथ तीन लाख तीस हजार लाख संविदा कर्मियों को भी नौकरी देकर रोजगार के अवसर सुलभ किए हैं। इस दौरान एसपी विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पूरन सिंह सैनी, भूप सिंह, राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें