फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की बेपर्दा दुकानों पर छापेमारी 25 दुुकानदारों को वार्निंग

Thu, 09 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
चंडीगढ़ के शॉपिंग कॉम्पलैक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरी इलाके में नगर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मांस की दुकानों पर बुधवार को ताबड़तोड़ छापामारी की। इससे दिनभर व्यापारियों में अफरा-तफरी मची रही। टीम को किसी भी दुकान पर चिक (पर्दा)लगी नजर नहीं आई।
विज्ञापन


कई विक्रेता अधिकारियों को मौके पर दुकान का लाइसेंस तक नहीं दिखा पाए। सभी को वार्निंग दी गई है। साथ ही लाइसेंस दिखाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। लाइसेंस न दिखाने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
 
मौसम बदल रहा है। गर्मी का एहसास होने लगा है, अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है, मगर मांस व्यापारी बगैर एहतियात बरते मुश्किल बढ़ा सकते हैं। इसको लेकर नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को सड़क पर उतरी तो व्यापारी खुलेआम मांस बेचते देखे गए। मांस पर मक्खियां बैठीं नजर आईं। ऐसे में चिकनगुनिया व अन्य बीमारियों के फैलने की आशंका हैं। 
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.मोहम्मद इदरीश की टीम को दुकानों पर अन्य मानकों का भी उल्लंघन मिला। तमाम दुकानदार लाइसेंस तक नहीं दिखा पाए, टालमटोल करते दिखे। ऐसे में टीम ने 25 दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत दी है। चेताया है कि, अगर निर्धारित समय में लाइसेंस नहीं दिखा पाए तो एफआईआर दर्ज कराएंगे।

सभी मांस विक्रेताओं को चेताया है कि दुकान को कपड़े से ढकें और फिर मांस की बिक्री करें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इधर अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में दिन भर खलबली मची रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें