फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवाई चौकी से 100 मीटर दूर 40 हजार की लूट

Wed, 08 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराहनीय पुरस्कार के लिए नाम चला जाने के बाद जीवाई चौकी इंचार्ज क्षेत्र में घटनाओं को रोकना भूल गए। गश्त के लिए वह चौकी से बाहर नहीं निकल रहे हैं। नतीजतन बाइक सवार बदमाश दिन दहाड़े चौकी से 100 मीटर दूर महिला से 40 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मगर कुछ नहीं हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के अम्हेड़ा गांव निवासी हाजी इरफान की पत्नी राशिदा ने मंगलवार को करीब ढाई बजे चौधरपुर की एसबीआई से 40 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से पैसे निकालने के बाद घर जाने के लिए टैंपो में बैठ गई। नेशनल हाईवे पर टैंपो से अम्हेड़ा ज्यारत के पास उतर गई।

यहां से गांव जा रही थी कि इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और राशिदा से 40 हजार रुपयों रखा बैग लूट लिया। इसके बाद धमकाते हुए जोया की ओर भाग गए। वारदात के बाद डरी सहमी महिला घर पहुंची। अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर परिजन जीवाई चौकी पहुंचे। चौकी पुलिस को लूट की तहरीर दी। इस पर चौकी पुलिस हरकत में आई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बदमाश काफी दूर जा चुके थे। चौकी पुलिस ने हाईवे पर कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले, लेकिन कोई वीडियो क्लिप हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें