फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में अज्ञात में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र में संभल की युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी राजीव शर्मा (38) पुत्र उमराव शुक्रवार को पड़ोसी गांव सुनवारी के रहने वाले दोस्त सोमपाल के साथ आदमपुर थाने के गांव ढबारसी में एक पंचायत में शामिल होने के लिए आया था। यहां से शाम को लौटते समय गांव पांडली के जंगल में लिंक मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर राजीव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई जगदेव की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई। हालांकि उसके शरीर पर गोली लगने के तीन निशान जरूर मिले थे। वर्ष 2012 में गांव में ही राजीव पर जानलेवा हमला किया था। मुकदमे में राजीव वादी था।
आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को संभल के युवक राजीव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संभल के नखासा थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी राजीव शर्मा को अपनी जान का खतरा रहता था। परिजनों के मुताबिक वह अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी रायफल हमेशा साथ रखता था। हालांकि कुछ दिन पूर्व विधानसभा चुनाव के चलते रायफल जमा हो गई थी। परिजनों का कहना है कि यदि शुक्रवार को भी उसके पास रायफल होती तो शायद वह बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें