फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दौड़ रही कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर मोहम्मदाबाद के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगी देख बरेली जा रहे दिल्ली निवासी कार चालक ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार में आग शार्ट-सर्किट से लगी थी। दमकलकर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में कुछ नहीं बचा था।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि दिल्ली, नांगलोई के त्यागी विहार निवासी प्रदीप शर्मा रविवार रात 11बजे अपनी कार से बरेली जा रहे थे। वह हाईवे पर मोहम्मदाबाद के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आ लगती देख आनन-फानन उन्होंने आपात ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया और नीचे कूद गए। उन्होंने आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। कार में आग लगने पर चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में दमकल कर्मियों के साथ फायर स्टेशन अधिकारी रतन सिंह भी मौके पर जा पहुंचे। धू धू कर जल रही कार को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया, लेकिन तब तक कार में कुछ नहीं बचा था। फायर स्टेशन अधिकारी रतन सिंह का कहना है कि आग की घटना सामने आई थी। कार जल गई है। कार सवार सुरक्षित है। वह आग लगते ही कूद गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें