फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से भाजपा विधायक व पत्नी हुए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से हसनपुर से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और उनकी पत्नी अंगूरी देवी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। दोनों का मेरठ के अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत में सुधार होने पर वह घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने पत्नी समेत अंगूरी देवी के साथ नवरात्र का व्रत रखा था। दो दिन पूर्व सप्तमी के अवसर पर उन्होंने घर पर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी का सेवन किया था। उनकी पत्नी ने भी पूड़ी का सेवन किया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। तेज उल्टी होने लगी। दिल घबराने लगा। पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर मेरठ रेफर किया गया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और दोनों घर लौट आए।
विधायक ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने से उन्हें व उनकी पत्नी को फूड प्वाइजनिंग हुई है। जिस दुकान से कूट्टू का आटा आया था। उसका सेंपल कराया जाएगा। क्षेत्र में मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है लेकिन विभाग इस पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है। मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा मिलावट हो रही है। जिसे लेकर प्रशासन को सख्ती बरतनी होगी।
विज्ञापन

जिस दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा गया था, वहां जाकर सैंपल लिया जाएगा। अब फिर से क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा।-पीके जयंत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें