फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे एक युवक की बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बकाबाद और हाल निवासी ग्राम छपरौला थाना बिसरख जनपद गाजियाबाद निवासी विजय कुमार (30) शनिवार की रात बाइक से धनौरा के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित ससुराल जा रहा था। ग्राम कुम्हारपुरा के निकट उसकी बाइक को सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर विजय नीचे गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होने पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें