फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
उझारी में सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
उझारी। हसनपुर संभल मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव पुटसल निवासी अरुण (25) वर्ष पुत्र जसमाल गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव से किसी काम के लिए हसनपुर जा रहा था। उझारी में संभल हसनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। उझारी चौकी प्रभारी संत कुमार का कहना है कि मृतक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अभी 3 माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें