फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि, बुखार के 275 मरीज और मिले

विज्ञापन
मलेशिया गांव में स्वास्थ्य विभाग के कैंप में रोगियों की भीड़। - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार की दहशत बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक हर दिन बुखार के सैकड़ों नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लगातार प्रयासों के बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। गुरुवार को दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, जिले के सरकारी अस्पतालों में बुखार के 275 मरीज मिले। जबकि टाइफाइड के आठ और डायरिया के 34 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

वायरल बुखार और डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी बुखार के मरीजों की भरमार है। गांव-गांव घर-घर लोग बुखार से तप रहे हैं। दिन निकलते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। बुखार की रोकथाम में स्वास्थ्य महकमा फेल हो गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल में करीब 1100 मरीज पहुंचे। नगर और ग्रामीण सीएचसी-पीएचसी का भी यही हाल रहा। बुखार के मरीजों में बच्चों, किशोर, किशोरियों व महिलाओं की संख्या अधिक है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को जिले की सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कुल 3555 मरीज देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के 275 मरीज मिले। इसके अलावा डायरिया के 34, टाइफाइड के 8 मिले हैं। जबकि दो लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें