फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकरा कर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बेटी की शादी में भेंट करने के लिए दिल्ली से बाइक लेकर आए एक ग्रामीण की गन्ना लदे ट्रक से टक्कर होने के कारण मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना नौगांवा सादात के गांव बीलना निवासी नफीस (55) दिल्ली में फर्नीचर का काम करता है। मई के पहले हफ्ते में उसकी बेटी की शादी है। बताया जाता है कि बेटी की शादी में बाइक देने के लिए उसने दिल्ली से बाइक खरीदी थी। सोमवार सुबह वह बाइक लेकर अपने गांव जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव पीपली तगा के निकट उसकी बाइक को सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजन भी जानकारी मिलने पर आ गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें